फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBEMS FET Result: हजारों छात्रों को एनबीई फेलोशिप प्रवेश परीक्षा परिणाम का इंतजार; यहां जानें कब होंगे जारी?

Fri, 03 Mar 2023 12:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NBEMS FET Result: NBE FET 2022 Result Date & Time: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 10 फरवरी, 2023 को फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट (FET) 2022 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। अब, NBEMS ने FET परिणाम 2023 को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। 
विज्ञापन
NBEMS Fellowship Entrance Test - फोटो : Canva.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NBE FET 2022 Result Date & Time: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 10 फरवरी, 2023 को फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट (FET) 2022 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। अब, NBEMS ने FET परिणाम 2023 घोषित किए जाने को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन

फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट (FET) एक पात्रता-कम-रैंकिंग परीक्षा है, जो मेडिकल साइंस में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के विभिन्न फैलोशिप (FNB) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित है। परीक्षा के अगले चरण संबंधी अधिक जानकारी के लिए, वेबसाइट पर NBE FET 2022 सूचना बुलेटिन का अनुसरण कर सकते हैं। 

NBE FET 2022 Result 28 फरवरी को जारी होने वाला था परिणाम

सूचना बुलेटिन के अनुसार, NBE FET परिणाम 28 फरवरी, 2023 को घोषित होने वाला था। हालांकि, नई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परिणाम सात मार्च, 2023 को घोषित कर दिया जाएगा। फेलोशिप प्रवेश परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार NBE FET परिणाम 2023  एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जाकर देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए, हमने यहां रिजल्ट चेक करने के लिए चरण दर चरण प्रक्रिया बताई है। 

 

NBE DNB/DrNB Result हुआ जारी

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से DNB/DrNB फाइनल थ्योरी परीक्षा, दिसंबर 2022 सत्र का परिणाम क्रिटिकल केयर मेडिसिन, गायनोकोलॉजी ऑन्कोलॉजी, न्यूरो-एनेस्थिसियोलॉजी, फिजियोलॉजी और फॉरेंसिक मेडिसिन की विशेषता में घोषित किया गया है। परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित की गई थी। 

 

विज्ञापन

NBE FET 2022 Result कैसे करें चेक?

  1. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर Public Notice सेक्शन में ताजा अपडेट देखें। 
  3. यहां FET / DNB / DrNB के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  4. अब अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  5. आपका FET 2022 / DNB / DrNB परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर का प्रिंट आउट ले लें।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें