9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री
नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में भी लेटरल एंट्री के माध्यम से रिक्त सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। इच्छुक छात्र 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Class 6 Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पेज पर छात्र का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, स्कूल का प्रमाण पत्र) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- फॉर्म को ध्यान से चेक करें और Final Submit करें।
- सब्मिट करने के बाद रसीद/फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।