फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNVST Admission 2026: कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म

Tue, 12 Aug 2025 04:13 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NVS JNV Class 6th Admissions 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब है। अभिभावक अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय, JNV - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NVS JNV Class 6th Registration 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया कल समाप्त कर देगी। अभिभावक 13 अगस्त 2025 तक अपने बच्चों का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह प्रवेश प्रक्रिया 2026 बैच के लिए है। 

विज्ञापन


अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि अगर वे चाहते हैं कि उनका बच्चा नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करे, तो वे जल्द ही navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाकर आवेदन पूरा करें। 

सीट आरक्षण के नियम

जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं, जबकि शेष 25% सीटों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। ग्रामीण कोटे का लाभ लेने के लिए छात्र को अपने जिले के किसी ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5 पास करना अनिवार्य है।

शहरी छात्रों की पात्रता

जिन छात्रों ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई किसी शहरी क्षेत्र के स्कूल से की है, उन्हें शहरी छात्र माना जाएगा और वे ग्रामीण कोटे के पात्र नहीं होंगे। यह नियम सुनिश्चित करता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतम बच्चों को नवोदय विद्यालय में पढ़ाई का अवसर मिले।

विज्ञापन

9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री

नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में भी लेटरल एंट्री के माध्यम से रिक्त सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। इच्छुक छात्र 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Class 6 Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पेज पर छात्र का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, स्कूल का प्रमाण पत्र) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • फॉर्म को ध्यान से चेक करें और Final Submit करें।
  • सब्मिट करने के बाद रसीद/फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें