Naukri JobSpeak Index: मई 2023 में इन सेक्टर में तेज रही भर्ती बढ़ोतरी
पिछले कुछ महीनों में नई नौकरियों में सालाना 10-20 फीसदी की बढ़ोतरी की तुलना में 31 फीसदी की वृद्धि के साथ ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी से भर्ती गतिविधियां जारी रही हैं। इसका श्रेय ऊर्जा सुरक्षा और रिफाइनरी के विस्तार पर नए तरीके से केन्द्रित होने को दिया जा सकता है। जिन भूमिकाओं की मांग में उल्लेखनीय बढ़त हुई, उनमें प्रोडक्शन इंजीनियर्स, प्रोसेस इंजीनियर्स और क्वालिटी ऑडिटर्स शामिल हैं। महत्वपूर्ण शहरों, जैसे कि हैदराबाद, चेन्नई और पुणे में मध्यम से लेकर वरिष्ठ भूमिकाओं के लिए नियुक्ति में उल्लेखनीय उछाल देखा गया है।
Naukri JobSpeak Index रियल एस्टेट और बैंकिंग सेक्टर्स भी सकारात्मक
रियल एस्टेट और बैंकिंग सेक्टर्स ने नियुक्ति के मामले में सकारात्मक रुझान दिखाना जारी रखा और पिछले साल की मई की तुलना में नियुक्ति की गतिविधियों में क्रमश: 22 फीसदी और 14 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। रियल एस्टेट सेक्टर में निर्माण से जुड़ी भूमिकाओं, जैसे कि इंफ्रास्ट्रक्चर आर्किटेक्ट, सिविल इंजीनियर और साइट सुपरवाइजर की मांग बढ़ी है।
Naukri JobSpeak Index कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद में रियल एस्टेट और बैंक नौकरियां ज्यादा
वहीं, बैंकिंग सेक्टर में रिलेशनशिप मैनेजर्स और क्रेडिट एनालिस्ट्स की भूमिकाओं के लिए भी मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली। क्षेत्र के संदर्भ में कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद ने रियल एस्टेट और बैंकिंग की नौकरियों में सबसे ज्यादा वृद्धि की, जहां 12 साल या ज्यादा के अनुभव वाले वरिष्ठ पेशेवरों की मांग सबसे ज्यादा रही।
Naukri JobSpeak Index फार्मा सेक्टर में बीते साल से 11 फीसदी वृद्धि
फार्मा सेक्टर एक अन्य अच्छी जगह के रूप में उभरा, जिसने पिछले साल की मई की तुलना में नियुक्ति की गतिविधि में सम्मानजनक 11 फीसदी वृद्धि दर्ज की। इस सेक्टर में उच्च भूमिकाओं, जैसे कि फार्मा प्रोडक्ट मैनेजर्स और क्लिनिकल असिस्टेन्ट्स ने वृद्धि को बढ़ावा किया। खासकर मुंबई और चेन्नई में मांग ज्यादा रही और मध्यम स्तर के पेशवर सबसे ज्यादा मांग में रहे। ऑटोमोबाइल और हॉस्पिटेलिटी उन दूसरे सेक्टरों में शामिल थे, जहां पिछले साल की मई की तुलना में सृजित हुए नए रोजगारों में क्रमश: 10 फीसदी और 8 फीसदी वृद्धि के साथ नियुक्ति के सकारात्मक रुझान रहे।