नेशनल यूथ पार्लियामेंट बजट सत्र 2021-22
- फोटो : National Youth Parliament
नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 07 व 08 जनवरी को यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट पर चर्चा की जाएगी। भारत के 05 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को हासिल करने व कोरोना महामारी के रूप में एक भारत की अर्थव्यवस्था के सामने आए के बड़े अवरोध के कारण इस वर्ष का बजट बेहद खास होने वाला है। यह आयोजन भारत के युवा को उसके प्रमुख आर्थिक मुद्दों को सामने रखने व देश के विकास में सहायक बजट बनाने का मौका दे रहा है।
07 जनवरी को इस इवेंट का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के भाषण से होगा। साथ ही वरिष्ठ बीजेपी नेता विनय सहस्रबुद्धे भी इस इवेंट का हिस्सा होंगे। इसके अलावा इस आयोजन के पूर्व 06 जनवरी को विभिन्न विशेषज्ञ भी भाषण देंगे। जिसमें से प्रमुख मेजर जनरल (रिटायर्ड) जीडी बख्शी, प्रोफेसर अतुल कुमार, रिटायर्ड आईपीएस आरके मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, सेक्रेटरी, सीबीएसई आदि प्रमुख हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रीय बजट के समान ही बजट पेश करने की पूर्व संध्या पर 06 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे भी वितरित किया जाएगा।
संविधान दिवस 26 नवंबर के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि देश के युवाओं के मध्य भारतीय संविधान के बारे में चर्चा करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने देश के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में भी मॉक संसद आयोजित करने की बात कही थी। प्रधानमंत्री के इसी विजन को ध्यान में रखते हुए नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑर्गेनाइजेशन ने ये पहल की है। जिसमें साल में एक या दो बार राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं। कार्तिकेय गोयल ने 18 वर्ष की आयु से भी कम समय में नेशनल यूथ पार्लियामेंट की स्थापना की। इसके अलावा 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने फर्स्ट टाइम वोटर के नाम से भी एक पहल की है।
07 जनवरी को उद्घाटन समारोह के बाद कार्तिकेय गोयल को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा इस यूथ पार्लियामेंट का स्पीकर बनाया जाएगा। इसके अलावा रोहन महाजन को वित्त मंत्री बनाया जाएगा। जिसके बाद दोपहर 11 बजे यूथ पार्लियामेंट ऑर्गेनाइजेशन के वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया जाएगा। जो कि अगले दिन 08 जनवरी को भी जारी रहेगा। 08 जनवरी शाम 04 बजे लोकसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे द्वारा भाषण दिया जाएगा। इसका आयोजन रायसीना रोड पर स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में किया जाएगा।