National ISRO Day 2024: चंद्रयान-3 की सफलता को समर्पित है ये दिन
23 अगस्त को भारत में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। यह दिन चंद्रयान-3 की सफलता से जुड़ा है। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की उपलब्धि को याद करते हुए इस दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। पहले नेशनल स्पेस डे को लेकर तैयारियां जारी हैं। देशभर के स्कूल-कॉलेजों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
देश के अंतरिक्ष मिशनों की शानदार उपलब्धियों को उजागर करने के लिए 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया था। इसकी घोषणा चंद्रयान-3 मिशन की उल्लेखनीय सफलता का सम्मान करने के उद्देश्य से भी की गई थी, जिसने 'शिव शक्ति' बिंदु पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग की और 23 अगस्त, 2023 को चंद्र सतह पर प्रज्ञान रोवर को तैनात किया। अंतरिक्ष के क्षेत्र में यह भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी सफलताओं में से एक है।
National Space Day 2024 Theme: क्या है इस वर्ष की थीम?
इस साल राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम ‘Touching Lives while Touching the Moon: India’s Space Saga’ है। इसका अर्थ है भारत की अंतरिक्ष गाथा, चांद की सतह को छूते हुए जीवन को छूना।