नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसलिंग फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वॉइंट एट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHMCT JEE 2021) के लिए आवेदन जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। जो अभ्यर्थी बीएससी (एचएचए) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन करना चाहते हैं, अब वे अपना एप्लीकेशन फॉर्म 20 जून तक जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी एनसीएचएमसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in है।
ऐसे भरें NCHMCT JEE 2021 एप्लीकेशन फॉर्म
-सबसे पहले अभ्यर्थी NCHM JEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-ऑफिशियल वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in है।
-यहां 'न्यू रजिस्ट्रेशन' टैब पर क्लिक करें।
-इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरें।
-अब अपने डॉक्यूमेंट, सिग्नेचर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
-आखिर में एप्लीकेशन फॉर्म की फीस भरें।
-इसके बाद अपना फॉर्म सबमिट कर दें।
एनटीए बीएससी (हॉस्पेटिलिटि एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन) प्रोग्राम के लिए NCHMCT JEE परीक्षा का आयोजन कराता है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होती है। अभी परीक्षा की तारीख जारी नहीं हुई है।