NEET SS 2021 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने नीट सुपर स्पेशियलिटी टेस्ट (एसएस) 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस सुपर स्पेशियलिटी के लिए अपनी च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली थी और इस परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था, वह NBE की आधिकरिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET SS 2021 Admit Card: 10 जनवरी को होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा नीट एसएस परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी, 2022 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा के परिणामों की घोषणा 31 जनवरी,2022 को की जा सकती है। नीट एसएस डीएम या एमसीएच की सीटों पर प्रवेश के लिए पात्रता-सह रैंकिंग परीक्षा है। इसके लिए कक्षाएं फरवरी मध्य से शुरू की जा सकती हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी पर उन्हें अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो लगाना है।
NEET SS 2021 Admit Card: प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें
परीक्षार्थी नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर यहां NEET-SS के टैब पर क्लिक करें।
3. अब अपने आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
4. लॉगिन होते ही आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड भी कर लें।
NEET SS 2021 Admit Card: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थियों का रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, परीक्षा केंद्र की जानकारी, समय और तारीख और जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं।