वास्तुकला परिषद यानि सीओए (The Council of Architecture, COA) ने NATA के लिए पहले और दूसरे परीक्षा को स्थगित कर दिया है। नई तारिखों के अनुसार, नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (National Aptitude Test in Architecture- NATA) की पहली परीक्षा 28 अगस्त को होने वाली है। इससे पहले परीक्षा 1 अगस्त को होनी थी, जिसे अब स्थगित कर दिया है। अभी तक काउंसिल ने दूसरे टेस्ट की तारीखों पर फैसला नहीं लिया है। परिषद ने अभ्यर्थियों को उनके संबंधित घरों में या परिषद द्वारा आवंटित केंद्रों में एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए उपस्थित होने का विकल्प दिया गया है। नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) आर्किटेक्चर के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए हैं। टेस्ट ड्राइंग और ऑब्जर्वेशन स्कीलेस, सेंस ऑफ प्रोपोरेशन और आर्किटेक्चर से संबंधित महत्वपूर्ण विचार करने की क्षमता को मापता है। देश में स्नातक ऑर्कि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्यता परीक्षा आयोजित की जाती है।
ये भी पढ़ें- वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में 75 फीसदी फीस वसूल सकेंगे निजी शिक्षण संस्थान, अदालत ने दी मंजूरी
इसके लिए COA ने एक बयान में कहा कि देश में महामारी कोरोनावायरस (COVID-19) के कारण उत्पन्न हुई परिस्थिति को देखते हुए आर्किटेक्चर परिषद के सक्षम प्राधिकारी ने 01 अगस्त, 2020 के लिए निर्धारित COA 2020 प्रथम परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
NATA 2020: परीक्षा के मोड में बदलाव-
COVID-19 के खतरे को देखते हुए और "छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा सलाह और दिशानिर्देश" जारी किए गए है। दिशानिर्देशों के अनुसार, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने NATA के दोनों पत्रों का संचालन ऑनलाइन मोड में लेने का निर्णय लिया है। बता दें कि NATA पाठ्यक्रम और NATA के ड्राइंग टेस्ट के मोड को संशोधित किया गया है। ड्राइंग के लिए टेस्ट पेन-पेपर मोड में आयोजित किया जाता है लेकिन अब ऑनलाइन टेस्ट के रूप में आयोजित किया जाएगा। यानि छात्र प्रश्नों के उत्तर कंप्यूटर या लैपटॉप पर दे सकते हैं।
ये भी पढें- 366 विश्वविद्यालय सितंबर में आयोजित कर सकते हैं परीक्षा, यूजीसी ने फाइनल एग्जाम को लेकर दी जानकारी