केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार, 01 अप्रैल, 2021 को MyNEP2020 प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म एनसीटीई (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) वेब पोर्टल पर लॉन्च किया गया है। यह प्लेटफॉर्म 01 अप्रैल, 2021 से लेकर 15 मई, 2021 तक क्रियाशील रहेगा। यह पोर्टल नेशनल प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स फॉर टीचर्स (एनपीएसटी) और नेशनल मिशन फॉर मेंटरिंग प्रोग्राम मेंबरशिप (एनएमएम) के विकास के लिए मसौदा तैयार करने के लिए लॉन्च किया गया है।