फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति 2020 : केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने MyNEP2020 प्लेटफॉर्म लॉन्च किया 

Thu, 01 Apr 2021 08:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने 01 अप्रैल को MyNEP2020 प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया
  • यह प्लेटफॉर्म 01 अप्रैल से लेकर 15 मई, 2021 तक क्रियाशील रहेगा
विज्ञापन
Ramesh Pokhriyal Nishank on NEP 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार, 01 अप्रैल, 2021 को MyNEP2020 प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म एनसीटीई (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) वेब पोर्टल पर लॉन्च किया गया है। यह प्लेटफॉर्म 01 अप्रैल, 2021 से लेकर 15 मई, 2021 तक क्रियाशील रहेगा। यह पोर्टल नेशनल प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स फॉर टीचर्स (एनपीएसटी) और नेशनल मिशन फॉर मेंटरिंग प्रोग्राम मेंबरशिप (एनएमएम) के विकास के लिए  मसौदा तैयार करने के लिए लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कन्या उत्थान योजना : स्नातक पास छात्राओं को सरकार दे रही 50 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

पोर्टल के जरिये सभी हितधारकों से मसौदे के लिए सुझाव, इनपुट्स और सदस्यता आमंत्रित की गई है। डिजिटल परामर्श का यह अभ्यास शिक्षक, शिक्षा पेशेवरों, शिक्षाविदों और अन्य हितधारकों की भागीदारी की परिकल्पना करता है, जो शिक्षक शिक्षा क्षेत्र में स्थायी और सकारात्मक बदलाव के लिए शिक्षक नीति पर दस्तावेज तैयार करने में मददगार होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर : कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज फिर से बंद, जानिए- कहां और कब तक बंद रहेंगे?

यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीबीएसई का बड़ा एलान, परीक्षा में मिलेगी यह राहत

विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की दो प्रमुख सिफारिशों के ऊपर दस्तावेजों को तैयार करने के लिए व्यक्तियों / संगठनों के साथ नजदीकी तौर पर परामर्श का काम करेगी।
यह भी पढ़ें : संघ लोक सेवा आयोग : स्वास्थ्य विभाग में सहायक प्राध्यापकों की भर्तियां, वेतन दो लाख रुपये तक

विशेषज्ञ समिति परामर्श अवधि के दौरान एकत्र किए गए सुझावों की व्यापक समीक्षा करेगी और मसौदा प्रारूप तैयार करेगी। मसौदा प्रारूप को जन समीक्षा के लिए अंततः सार्वजनिक जारी किया जाएगा। समीक्षकों द्वारा हितधारकों से प्राप्त सुझावों और टिप्पणियां के आधार पर एक अंतिम ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। जिसे बाद में अधिसूचित किया जाएगा। 
यह भी पढ़ें : अभिभावक ध्यान दें : केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले शुरू, ऐसे करें आवेदन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें