बारिश के मौसम में अक्सर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अलर्ट अलग-अलग रंगों के नाम से होते हैं। जैसे - रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट, ग्रीन अलर्ट या येलो अलर्ट। आपने खबरों में भी कई बार इसका जिक्र सुना होगा। मौसम विभाग (IMD - India Meteorological Department) ने कुछ दिनों पहले मुंबई में भी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। अब उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु सहित कुल 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
लेकिन क्या आप इन अलर्ट्स का मतलब जानते हैं? बारिश को लेकर इन अलग-अलग रंगों के अलर्ट के क्या मायने हैं? ये किस स्थिति को दर्शाते हैं? ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? इन सवालों के जवाब हम आपको आगे बता रहे हैं।