योजना के अंतर्गत चयनित युवा को मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा SCVT के निर्धारित कोर्स में प्रशिक्षण छात्र-अभ्यर्थी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। कोर्स की सूची योजना के पोर्टल ssdm.mp.gov.in पर उपलब्ध होगी; इसमे समय-समय पर MPSSDEGB द्वारा यथा आवश्यक बदलाव किए जा सकेंगे। प्रत्येक कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और अवधि भी निर्धारित होगी।
योजना के तहत प्रतिवर्ष एक लाख युवाओं को लाभ मिलेगा, आवश्यकतानुसार संख्या बढ़ाई जा सकती है। उपरोक्त समस्त कार्यवाही योजना के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। यह योजना युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाएगी। योजना की लॉन्चिंग से पहले ही कुल 10,729 प्रतिष्ठान पंजीकृत हो चुके हैं। कुल 36,084 पद प्रकाशित किए गए हैं और कुल 5,288 अभ्यर्थी भी पंजीकृत हो चुके हैं।
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojna
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
MMSKY Madhya Pradesh किसे कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
मध्यप्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षण के साथ साथ प्रति माह स्टाइपेंड प्राप्त होगा।
-
12वीं उत्तीर्ण को 8000 रुपये
-
आईटीआई उत्तीर्ण को 8500 रुपये
-
डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9000 रुपये
-
एवं स्नातक उत्तीर्ण या उच्च योग्यता धारक को 10,000 रुपये
कोर्स के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के आधार पर उपरोक्त स्टाइपेंड निर्धारित किया गया है।
MMSKY Madhya Pradesh युवाओं के लिए पात्रता मानंदड
योजना के तहत ऐसे युवा पात्र होंगे -
-
जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष तक हो।
-
जो मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी हों।
-
जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण या उससे उच्च हो।
योजना के तहत चयनित युवा को छात्र-प्रशिक्षणार्थी कहा जाएगा।
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojna
- फोटो : Social Media
MMSKY Madhya Pradesh प्रतिष्ठान के लिए पात्रता मानंदड
प्रदेश के ऐसे औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जिनके पास PAN और GST पंजीयन है।
यह योजना समस्त श्रेणी के निजी प्रतिष्ठानों पर लागू होगी, यथा- प्रोपराइटरशिप, एचयूएफ, कंपनी, पार्टनरशिप, ट्रस्ट, समिति, आदि।