फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने दी राहत, इन छात्रों के लिए नहीं बढ़ी है IIT MTech की फीस

Mon, 30 Sep 2019 01:22 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixnio
विज्ञापन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से एमटेक कर रहे विद्यार्थियों को केंद्र सरकार ने राहत दी है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD Ministry) ने साफ किया है कि एमटेक की फीस में जो बढ़ोतरी की गई है, वह अगले शैक्षणिक सत्र से लागू की जाएगी। वर्तमान में जो छात्र-छात्राएं किसी आईआईटी से एमटेक कर रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, नई फीस आगे होने वाले दाखिलों पर लागू होगी, जो अगले तीन साल या ज्यादा समय तक जारी रहेगी। तीन साल के बाद का फैसला आईआईटीज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा किया जाएगा। इन नए दाखिलों में भी जो जरूरतमंद अभ्यर्थी होंगे, उन्हें उचित आर्थिक मदद दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : 'ऐसे' छात्रों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' है एमटेक की बढ़ी फीस : IIT निदेशक

जारी रहेंगी अन्य सुविधाएं

मंत्रालय ने साफ किया है कि एससी, एसटी, ओबीसी समेत अन्य वर्गों के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली स्कॉलरशिप और आर्थिक छूट आगे भी बिना किसी बदलाव के जारी रहेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई आईआईटी काउंसिल की बैठक में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में एमटेक की फीस बढ़ाकर बीटेक के बराबर करने का फैसला लिया गया। आईआईटी एमटेक प्रोग्राम में सुधारों के लिए बनी तीन सदस्यों की कमेटी के सुझावों के आधार पर यह फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें : ये विद्यार्थी सीधे दे सकेंगे जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन देने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

 
मंत्रालय ने कहा कि आईआईटी में एमटेक की फीस लंबे समय से बढ़ाई नहीं गई थी। जबकि प्रति छात्र खर्च हर साल बढ़ता ही गया। लेकिन कमजोर आर्थिक हालातों के कारण किसी छात्र को शिक्षा के अवसर से वंचित नहीं रखा जाएगा। यह फीस वृद्धि उन छात्रों के लिए सबक होगी जो दाखिला तो ले लेते हैं, लेकिन कोर्स के लिए गंभीर नहीं होते।

ये भी पढ़ें : हॉस्टल में नहीं हो पाई स्टूडेंट्स के रहने की व्यवस्था तो आईआईटी ने लिया इसका सहारा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें