MPSOS Result 2025 Out: मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड (MPSOS) की 'ओर से रूक जाना नहीं' और 'आ लौट चलें' योजना का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, और 12वीं जून परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया गया है। इन कक्षाओं के जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ओपन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
एमपीएसओएस टाइम टेबल 2025 के अनुसार, 10वीं की ओपन स्कूल परीक्षा 2 जून से 14 जून, 2025 तक, जबकि कक्षा 12वीं ओपन स्कूल परीक्षा 2 से 20 जून तक की गई। कक्षा 10वीं के लिए 2 से 12 जून तक और कक्षा 12वीं के लिए 2 से 17 जून तक “रुक जाना नहीं” तथा “आ लौट चले” परीक्षा 2025 आयोजित की गई। हाईस्कूल परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, जबकि हायर सेकेंडरी परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक था।