फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSOS: कक्षा 10वीं-12वीं के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 13 Aug 2020 11:18 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MPSOS Exams
विज्ञापन

मध्य प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने MPSOS “रुक जाना नहीं” योजना कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। MPSOS कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र जिन्होंने MPSOS “रुक जाना नहीं” योजना के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना प्रवेश पत्र mpsos.nic.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र की एक फोटो परीक्षा हॉल में लेकर आएं अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


MPSOS कक्षा 10 और 12 प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें- 
चरण - 1 सबसे पहले मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद होमपेज पर दिए एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। 
चरण - 4 अब रुक जाना नहीं "योजना कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
चरण - 5 अब आपको लॉगिन पेज पर भेज दिया जाएगा।
चरण - 6 अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
चरण - 7 डिस्प्ले स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
चरण - 8 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
 
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा हॉल में अपने साथ एडमिट कार्ड लेकर जाएं। वरना वे परीक्षा नहीं दे पाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें