हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12 अगस्त, 2020 को HPBOSE 10वीं केे पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट 2020 घोषित कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट HPBOSE की आधिकारिक साइट hpbose.org पर देख सकते हैं। बता दें कि HP के लिए कक्षा 10वीं का परिणाम 9 जून, 2020 को घोषित किया गया था। छात्र अपने HPBOSE 10वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन परिणामों की जांच HPBOSE एडमिट कार्ड में उल्लिखित रोल नंबर की मदद से कर सकते हैं। परिणामों की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करना होगा।
HPBOSE कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 68.11 प्रतिशत है। बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल की पास प्रतिशत बढ़ा है। इस साल राज्य में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कांगड़ा जिले के तनु कुमार ने 98.57 प्रतिशत हासिल करके परीक्षा में टॉप किया है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार HPBOSE की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।