फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC Result 2020: स्टेट सर्विस मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 20 Jun 2020 02:32 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने अपनी राज्य सेवाओं की मुख्य परीक्षा 2019 के परिणाम जारी कर दिए हैं। बता दें कि परिणाम एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in है। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा दी थी, वे अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। ध्यान दें कि MPSC - महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने परिणाम के साथ श्रेणी-वार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। 
विज्ञापन


ये परीक्षा डिप्टी कलेक्टर, ग्रुप ए, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस / असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर, डिप्टी चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर / ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर ग्रुप ए असिस्टेंट डायरेक्टर, महाराष्ट्र फाइनेंस एंड अकाउंट सर्विसेज, डिप्टी  उद्योग निदेशक, तहसीलदार, समूह ए, उप शिक्षा अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और अन्य पदों के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


ऐसे देखें परिणाम-

चरण - 1 सबसे पहले एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
चरण - 2  अब होमपेज पर परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
चरण - 4  मेरिट सूची में अपना रोल नंबर सर्च करें।
चरण - 5 बता दें कि मेरिट पीडीएफ में प्रत्येक परीक्षा के कटऑफ अंक दिए गए हैं। 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें