फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: फेल होने के बाद भी साल नहीं होगा खराब, दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा

Sat, 20 Jun 2020 01:05 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • परीक्षा के नतीजे 27 जून को बोर्ड मुख्यालय से दोपहर 12.30 बजे जारी किए जाएंगे।
  • सबसे पहले नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/  पर जारी होंगे।
  • 12वीं में एक विषय में फेल होने वाले छात्र भी पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित होने में अब बस छह दिन बाकी हैं। लगभग 50 लाख छात्र अपना परिणाम सबसे अमर उजाला की माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। इन दिनों छात्रों के मन में अनेक सवाल चल रहे होंगे। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड राहत की खबर लेकर आया है। बता दें कि इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल होने वाले छात्र भी पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP Board Result 2020: परिणाम जारी होने से पहले ही 4.80 लाख छात्रों को बोर्ड ने किया बाहर

ध्यान दें कि बोर्ड ने 10वीं कक्षा के छात्रों की तरह 12वीं कक्षा के छात्रों को भी पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है। यदि कोई छात्र किसी एक विषय में भी फेल हो गया है तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकता है। ऐसे में परीक्षार्थी का पूरा एक साल खराब नहीं होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर नजर बनाएं रखें। परीक्षा के नतीजे 27 जून को बोर्ड मुख्यालय से दोपहर 12.30 बजे जारी किए जाएंगे। हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला सबसे पहले परिणाम घोषित करेगा।
विज्ञापन


10वीं - 12वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए ऐसे करें खुद को रजिस्टर ये भी पढ़ें- UP Board Result 2020: पिछले साल इन 10 बातों ने बनाया था गौतम को टॉपर, आप भी परखें खुद को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें