फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC Group C hall ticket 2022 released: एमपीएससी ग्रुप सी परीक्षा का हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 27 Oct 2022 03:15 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने महाराष्ट्र ग्रुप-सी सर्विसेज कंबाइंड एग्जामिनेशन 2022 के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
MPSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने महाराष्ट्र ग्रुप-सी सेवा संयुक्त परीक्षा 2022 के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीएससी ग्रुप सी प्रारंभिक परीक्षा 2022 5 नवंबर को आयोजित की जाएगी। विज्ञापन नंबर 077/2022 के तहत ग्रुप-सी श्रेणी में राज्य सरकार के विभागों में 228 पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।  प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार फरवरी और मार्च 2023 में होने वाली ग्रुप सी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन


MPSC Group C hall ticket released: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं। इसके बाद 'लॉग-इन' टैब पर जाएं। पंजीकृत ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करें। अब इसके बाद हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें। एमपीएससी ग्रुप सी हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

इससे पहले महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी भर्ती मुख्य परीक्षा, 2021 के पेपर -2 का आयोजन 15 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, इस भर्ती के पेपर-1 का आयोजन 06 अगस्त, 2022 को किया गया था।
विज्ञापन


इतने पदों पर होनी है भर्ती

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी भर्ती परीक्षा, 2021 के माध्यम से कुल 900 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें