MPSC राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 महाराष्ट्र राज्य सरकार में विभिन्न ग्रुप ए और बी पदों पर भर्ती के लिए महाराष्ट्र के जिलों में 04 जून को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सेवा के लिए मुख्य परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जाएगी। एमपीएससी ने राज्य सरकार में विभिन्न पदों पर कुल 673 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। उम्मीदवार एमपीएससी पोर्टल mpsc.gov.in से आधिकारिक अधिसूचना की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
पात्रता मापदंड
आयु सीमा - उम्मीदवारों की आयु-सीमा जून 2023 तक 19 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवारों का स्नातक पास होना जरूरी है।