फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक: 50 लाख में हुई थी प्रश्नपत्र की डील, व्हाट्सएप चैट से खुले क्या राज?

Sat, 29 Aug 2026 11:20 AM IST
Akash Kumar अमर उजाला ब्यूरो

सार

महाराष्ट्र एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में व्हाट्सऐप चैट से नया सुराग मिला है। चैट में आरोपी ऋतुजा पाटिल ने पेपर पहले मिलने और इसके लिए 50 लाख रुपये देने का दावा किया। पुलिस लेनदेन और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
MPSC Drug Inspector Paper Leak - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक ऐसी व्हाट्सएप चैट हाथ लगी है, जिसने जांच की दिशा बदल गई है। इसी चैट से ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक की डील 50 लाख रुपये में होने का भी सुराग मिला है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली चैट के मुताबिक, आरोपी ऋतुजा पाटिल ने अपनी एक सहेली से कहा था कि उसे परीक्षा का प्रश्नपत्र पहले ही मिल गया था और इसके लिए उसने 50 लाख रुपये दिए थे।

Trending Videos

व्हाट्सएप चैट में क्या बातें की गई थीं

पुलिस के अनुसार, ऋतुजा और उसकी महिला मित्र के बीच हुई बातचीत में परीक्षा की तैयारी को लेकर सवाल-जवाब हुए। जब सहेली ने पूछा कि इतनी कठिन परीक्षा उसने कैसे पास की, तो ऋतुजा ने ह्वाट्एप पर जवाब दिया कि मैंने पढ़ाई नहीं की। इसके बाद उसने स्माइली इमोजी भेजा। वहीं, प्रश्नपत्र लीक के बारे में पूछने पर उसने स्रोत बताने से इनकार कर दिया और उसे इस बारे में किसी से न बताने की हिदायत दी।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हालांकि प्रश्नपत्र लीक में 50 लाख रुपये के लेनदेन के दावे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इससे जुड़े नेटवर्क और पैसे के लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। वहीं, डीसीपी (क्राइम) राजतिलक रोशन का कहना है कि अब तक जांच में पाया गया है कि केवल एक ही अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र सेट प्राप्त हुआ था। बता दें कि ऋतुजा और गौरव के प्रेम प्रकरण में दरार पड़ने के बाद पेपर लीक का मामला उजागर हुआ था।
 
विज्ञापन

कौटिल्य अकादमी के निदेशक की भूमिका संदिग्ध

ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में कौटिल्य अकादमी के निदेशक प्रवीण पाटिल की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को प्रवीण पाटिल के नंदूरबार स्थित उसके कोचिंग सेंटर और घर की तलाशी ली। साथ ही ऋतुजा के पिता अमृत पाटिल के घर की भी छानबीन की गई।

उसके बाद पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रवीण पाटिल, ऋतुजा के पिता अमृत पाटिल और उसके पूर्व प्रेमी गौरव पाटिल के अलावा एमपीएससी के अवर सचिव अभिजीत लेंडवे सहित दो कक्ष अधिकारी गोपाल मराठे और विश्वेश्वर नकाते को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें