फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट रिजल्ट 2026: किन विषयों की कटऑफ रही सबसे अधिक? फारसी 254 अंक के साथ सबसे आगे, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sat, 29 Aug 2026 10:47 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी (तीन श्रेणियों) में कुल 1,47,579 अभ्यर्थी योग्य घोषित किए गए हैं। परिणाम के साथ-साथ 84 विषयों की श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की गई है। फारसी की जेआरएफ कटऑफ सबसे अधिक 254 अंक रही। विषयवार कटऑफ की पूरी सूची देखें...
विज्ञापन
UGC NET June 2026 Cut-Off - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 के परिणाम के साथ 84 विषयों की विषयवार कटऑफ जारी कर दी है। कटऑफ तीन पात्रता श्रेणियों के लिए जारी की गई है। इनमें जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर एवं पीएचडी प्रवेश और केवल पीएचडी शामिल हैं।

विज्ञापन


जारी आंकड़ों के अनुसार, फारसी विषय की जेआरएफ कटऑफ सबसे अधिक 254 अंक रही। इसके बाद अरबी और भूगोल की जेआरएफ कटऑफ 250-250 अंक रही।

यूजीसी नेट जून 2026 में कितने अभ्यर्थी योग्य हुए?

यूजीसी नेट जून 2026 के परिणाम आंकड़ों के अनुसार, 84 विषयों की परीक्षा में 6,07,151 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से अलग-अलग पात्रता श्रेणियों में सफल अभ्यर्थियों की संख्या इस प्रकार रही:
 
पात्रता श्रेणी योग्य अभ्यर्थी
जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर 4,241
सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश 45,904
केवल पीएचडी 97,434
कुल 1,47,579
 
इस तरह परीक्षा में शामिल कुल अभ्यर्थियों में से करीब 24.31 प्रतिशत अभ्यर्थी तीनों श्रेणियों को मिलाकर योग्य हुए।
 

सबसे अधिक जेआरएफ कटऑफ वाले विषय

  • फारसी: 254 अंक
  • अरबी: 250 अंक
  • भूगोल: 250 अंक
  • अपराध विज्ञान: 246 अंक
  • अरब संस्कृति एवं इस्लामी अध्ययन: 244 अंक
  • योग: 244 अंक

84 विषयों की श्रेणीवार कटऑफ क्या है?

अनारक्षित श्रेणी के लिए जारी विषयवार कटऑफ इस प्रकार है:
विषय जेआरएफ सहायक प्रोफेसर केवल पीएचडी
अर्थशास्त्र/ग्रामीण अर्थशास्त्र 224 196 170
राजनीति विज्ञान 222 196 170
दर्शनशास्त्र 236 208 178
मनोविज्ञान 204 180 160
इतिहास 190 168 148
मानव विज्ञान 206 180 158
शिक्षा 232 206 182
सामाजिक कार्य 216 190 166
रक्षा एवं सामरिक अध्ययन 212 188 168
गृह विज्ञान 220 190 166
लोक प्रशासन 240 216 188
जनसंख्या अध्ययन 220 188 168
संगीत 236 204 172
प्रबंधन 214 184 162
मैथिली 234 208 182
बंगाली 204 180 158
हिंदी 198 174 150
कन्नड़ 182 164 142
मलयालम 222 192 168
उड़िया 218 194 168
पंजाबी 210 182 154
संस्कृत 206 180 152
तमिल 188 156 134
तेलुगु 164 150 132
उर्दू 240 216 186
अरबी 250 218 188
भाषाविज्ञान 218 198 176
चीनी 158 158 150
डोगरी 174 164
नेपाली 174 170 142
मणिपुरी 160 146 128
असमिया 210 186 162
गुजराती 170 152 134
मराठी 162 150 132
फ्रेंच 236 210 184
स्पेनिश 242 216 186
रूसी 200 198 170
फारसी 254 232 208
राजस्थानी 188 166 144
जर्मन 188 178 164
जापानी 210 210 204
प्रौढ़ शिक्षा/सतत शिक्षा 234 212 188
शारीरिक शिक्षा 240 192 158
अरब संस्कृति एवं इस्लामी अध्ययन 244 220 202
भारतीय संस्कृति 196 176 164
श्रम कल्याण/कार्मिक प्रबंधन 222 194 166
कानून 204 178 160
पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान 190 168 146
बौद्ध, जैन एवं गांधीवादी अध्ययन 220 202 178
तुलनात्मक धर्म अध्ययन 214 190 166
जनसंचार 190 168 150
प्रदर्शन कला – नृत्य 210 188 162
संग्रहालय विज्ञान एवं संरक्षण 222 200 182
पुरातत्व 212 184 162
अपराध विज्ञान 246 208 182
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा/साहित्य 164 152 132
लोक साहित्य 208 182 162
तुलनात्मक साहित्य 212 198 176
संस्कृत पारंपरिक विषय 226 188 160
महिला अध्ययन 214 192 172
दृश्य कला 200 174 152
भूगोल 250 220 188
सामाजिक चिकित्सा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य 196 170 148
फोरेंसिक विज्ञान 206 182 164
पाली 216 196 158
कश्मीरी 150 150 142
कोंकणी 152 152 146
कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग 214 180 158
इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान 178 158 142
पर्यावरण विज्ञान 194 162 142
राजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध सहित 214 196 178
प्राकृत 234 226 198
मानवाधिकार एवं कर्तव्य 224 196 168
पर्यटन प्रशासन एवं प्रबंधन 210 178 154
बोडो 150 142 128
संताली 190 166 148
योग 244 208 172
सिंधी 168 168 152
हिंदू अध्ययन 236 214 188
भारतीय ज्ञान प्रणाली 208 180 164
आपदा प्रबंधन 210 188 166
आयुर्वेद जीव विज्ञान 236 208 186
वानिकी 220 198 172
सांख्यिकी 216 178 152
 
विज्ञापन

किन तीन विषयों की परीक्षा अभी बाकी है?

एनटीए की ओर से जारी यह परिणाम और कटऑफ अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों के अभ्यर्थियों पर लागू नहीं है। इन तीन विषयों की परीक्षा एनटीए की ओर से 9 और 10 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। पुनर्परीक्षा के बाद इन विषयों के अभ्यर्थियों के परिणाम और स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे।

इसलिए अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के अभ्यर्थियों को फिलहाल जारी 84 विषयों की कटऑफ को अपना अंतिम कटऑफ नहीं मानना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें