सिविल सेवा परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने उम्मीदवारों आधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट दी है। यह फैसला मध्यप्रदेश सरकार ने लिया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MP PSC - Madhya Pradesh Public Service Commission) 2019 की परीक्षा से ही ये बदलाव लागू होंगे।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. भास्कर चौबे के अनुसार, बदलाव को देखते हुए आवेदन जमा करने की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है। पहले एमपीपीएससी 2019 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 9 दिसंबर 2019 थी। इसे अब 12 दिसंबर 2019 कर दिया गया है।
आयोग के पूर्व के नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2019 तक की जा रही थी। इसे लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी। लेकिन कटऑफ डेट को 1 जनवरी 2020 से घटाकर 1 जनवरी 2019 करने वाली याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। इसके बाद प्रशासन को एक साल की छूट देने का फैसला लेना पड़ा।