मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के तहत राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 21 मई 2023 को 52 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी। एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण है और प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
बता दें कि एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा विभिन्न पदों के लिए 457 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की गई थी और इसमें प्रत्येक पेपर 200 अंक का था और दोनों पेपर 2 घंटे के थे। कुल परीक्षा 400 अंकों की होती है और पहले पेपर में सामान्य ज्ञान, जबकि दूसरे में योग्यता शामिल होती है। मध्य प्रदेश की राज्य सेवाओं के लिए ग्रुप ए अधिकारियों की 427 रिक्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 मई 2023 को आयोजित की गई थी। हाल ही में, अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी और अब एमपीपीएससी प्री रिजल्ट 2023 भी जारी कर दिया गया है।