इस दिन होगी परीक्षा
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी, 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित होगी।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 दिनांक 16.02.2025 को, दो सत्रो में, प्रातः 10:00 से 12:00 एवं दोपहर 02:15 से 04:15 बजे तक, प्रदेश के 52 संभाग/जिला मुख्यालयों में आयोजित की जा रही है।"