फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC Result 2019: लोक सेवा आयोग ने जारी किया राज्य सेवा परीक्षा 2019 का स्कोर कार्ड, ऐसे चेक करें

Tue, 30 Jun 2020 12:01 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MPPSC Result 2019 (राज्य सेवा प्रीलिम परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

MPPSC Result 2019: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 का स्कोर कार्ड जारी किया है। आयोग ने राज्य वन सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2019 का स्कोर कार्ड और ओएमआरशीट भी जारी किया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड व ओएमआर शीट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग की आधिकारिक वेबसाइट

  • mppsc.nic.in
  • mppsc.com

इसे भी पढ़ें-Kerala SSLC Result 2020: आज जारी होगा दसवीं का रिजल्ट, इस एप पर भी देख सकते हैं नतीजे

52 जिला मुख्यालयों पर 12 जनवरी को हुई थी परीक्षा
आयोग ने मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के साथ ही राज्य वन सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2019 को भी 12 जनवरी को आयोजित किया था। 52 जिला मुख्यालयों पर इस परीक्षा को आयोजित कराया गया था। इन दोनों परीक्षाओं के लिए दो पेपर हुए थे। दोनों ही पेपरों में सौ-सौ प्रश्न पूछे गए थे। बता दें कि अन्य परीक्षाओं की तरह ही इस परीक्षा में भी ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं। इन दोनों ही परीक्षाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। जिसके लिए अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन करना होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें