फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC Result 2018: परीक्षा के परिणाम आए सामने, जानें टॉपर्स में सबसे पहला नाम किसका

Mon, 28 Jan 2019 11:27 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
MPPSC Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एमपीपीएससी का अंतिम परिणाम घोषित किया गया है। आपको बता दें कि इसके लिए 298 उम्मीदवार सिलेक्ट हुए हैं। अगर टॉपर्स की बात करें तो हर्षल चौधरी जो कि मंडला के निवासी हैं वे लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। बता दें कि उन्होंने 1023 अंक प्राप्त किए हैं जोकि सबसे अधिक हैं। खास बात यह है कि 10 टॉपर्स में 4 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। आइये पढ़ते हैं और अधिक जानकारी अगली स्लाइड में...
विज्ञापन

 पहले नंबर पर हर्षल, दूसरे नंबर पर रचना शर्मा जो कि भोपाल की हैं और तीसरे नंबर पर राजनंदिनी ने अपना जगह बनाई है। आपको बता दें कि रचना शर्मा ने 976 अंक और राजनंदिनी शर्मा ने 975 अंक पाकर टॉपर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।सूत्रों के आधार पर पता चला कि चयन और मेरिट लिस्ट दो दिन में जारी हो सकती है।
विज्ञापन

ये रहे टॉपर्स के नाम-

हर्षल चौधरी ने1023 अंक प्राप्त किए।

रचना शर्मा ने 976 अंक प्राप्त किए।

राजनंदिनी शर्मा ने 975 अकं प्राप्त किए।

मयंक तिवारी ने 974 अंक प्राप्त किए।

रवींद्र परमार ने 967 अंक प्राप्त किए।

किरण अंजाना ने 963 अंक प्राप्त किए।

शिवाली सिंह ने 956 अंक प्राप्त किए।

भाग्या त्रिपाठी ने 954 अंक प्राप्त किए।

कृतिका भीमावद ने 954 अंक प्राप्त किए।

लक्ष्मीनारायण गर्ग ने 952 अंक प्राप्त किए।

अंग्रेजी में खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें