MPPSC AE Recruitment योग्यता एवं पात्रता मापदंड
आयु सीमा : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता : आवेदक उम्मीदवार को संबंधित प्रासंगिक क्षेत्र सिविल / एग्रीकल्चर - मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री धारक होना चाहिए।
आवेदन शुल्क : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।
MPPSC AE Recruitment परीक्षा पैटर्न
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा भर्ती 2022 में प्रारंभिक परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर अधिसूचना देखें।