MPPEB Jail Prahari Exam Postponed 2020: प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित जानकारी दी है। बोर्ड ने वेबसाइट पर स्पष्ट लिखा है कि अपरिहार्य कारण से जेल विभाग - प्रहरी (कार्यपालिक) भर्ती परीक्षा - 2020 को स्थगित किया गया है, यथाशीघ्र परीक्षा की नवीन तिथि एवं नए प्रवेश पत्र जारी किये जाएंगे।
बता दें कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 20 नवंबर से 29 नवंबर के बीच होना था। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ( MPPEB ) ने जुलाई में राज्य सरकार के जेल विभाग में जेल प्रहरी पद पर 282 वैकेंसी निकाली थी। अब बोर्ड अधिसूचना के अनुसार जल्द ही नई तिथियों और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि निर्धारित करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर नजर बनाएं रखें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।