MPPEB: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ने एमपीपीईबी ग्रुप 2 उत्तर कुंजी 2020 जारी कर दी है। उम्मीदवार कनिष्क सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य पोस्ट के लिए जारी उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट mp.gov.in है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ग्रुप 2 की लिखित परीक्षा 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी।
जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी, वे डायरेक्ट लिंक व आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों के पास अपना लॉग इन विवरण होना चाहिए।
ऐसे डाउनलोड करें MPPEB ग्रुप 2 आंसर की
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in है।
-यहां आपको उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
-आप जैसे ही होम पेज पर उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करेंगे दूसरा टैब खुल जाएगा।
-जहां आपको अपना लॉग इन विवरण डालना होगा।
-जैसे ही आप अपना लॉग इन विवरण डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।