इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट कोर्स के लिए सीए रिजल्ट 2020 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पुराने और नए पाठ्यक्रम की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सीए की आधिकारिक वेबसाइट icai.org है।
ऐसे देखें सीए रिजल्ट 2020
-सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org है।
-यहां होम पेज पर आपको सीए रिजल्ट 2020 का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज कर लॉग इन करना होगा।
- लॉग इन होते ही आपका रिजल्ट स्क्रिन पर दिख जाएगा।
-इस तरह आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
CA नवंबर परीक्षा 21 नवंबर से 14 दिसंबर 2020 तक हुई थी। फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। वहीं अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षा 21 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित की गई थी और इंटरमीडिएट परीक्षा 22 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। 1 फरवरी 2020 को फाइनल रिजल्ट जारी हुआ था।