फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPESB Forest Guard Answer Key Out: वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 22 Jun 2023 08:04 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPESB Bharti 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी और उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Answer Key 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPESB Forest Guard Bharti 2023 Answer Key: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी और उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही जारी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 26 जून 2023 तक है।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 25 मई से 20 जून तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2112 रिक्तियों को भरना है, जिसमें 1772 वन रक्षक (Forest Guard), 140 फील्ड गार्ड (Field Gaurd) और 200 जेल प्रहरी शामिल हैं। बोर्ड ने अभी तक परिणाम घोषित करने की तारीख की घोषणा नहीं की है।

उम्मीदवारों को पोर्टल का उपयोग करके 26 जून तक जारी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी और अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणामों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन

MPESB Forest Guard उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर फॉरेस्ट गार्ड संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  • अभ्यर्थी पोर्टल पर वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) (वन विभाग), जेल प्रहरी (कार्यपालिक) (जेल विभाग) संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपने आवेदन विवरण दर्ज करें और लॉगइन करें।

  • उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट या प्रोविजनल उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें