MP Board Exams 2022: एमपीबीएसई की ओर से मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार, 18 फरवरी से शुरू हो गई हैं। इससे पहले गुरुवार, 17 फरवरी कक्षा 12वीं बोर्ड की सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 10 मार्च, 2022 तक चलेंगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:00 बजे समाप्त होगी।
परीक्षा ऑफलाइन मोड में सख्त कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बैठने की व्यवस्था सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए की गई है। छात्रों को अपने साथ हैंड सैनिटाइजर रखने की अनुमति होगी। छात्रों को परीक्षा की अवधि और परिसर में प्रवेश-प्रस्थान के समय तक अपने मास्क पहने रहना होगा।