फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2024: यूपी के बाद अब एमपी बोर्ड की बारी; जानिए कब जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

Sun, 21 Apr 2024 06:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board 10th, 12th Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे जान सकते हैं कि रिजल्ट कब जारी होगा।
विज्ञापन
MPBSE Result 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) के 10वीं और 12वीं के छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि बोर्ड 15 अप्रैल, 2024 तक रिजल्ट जारी कर सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और यह इंतजार लंबा हो गया। सभी छात्र यह जानना चाहते हैं कि बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब जारी करेगा।

विज्ञापन


एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड अप्रैल खत्म होने से पहले पहले रिजलट् जारी कर सकता है। जो भी छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

छात्रों को एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर का उपयोग करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट में होंगे ये विवरण

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, योग्यता स्थिति, विषय, प्राप्त अंक, उत्तीर्ण अंक और अधिकतम अंक और ग्रेड जैसे विवरण शामिल होंगे।

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। कम स्कोर करने वालों को एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की पूरक परीक्षा में शामिल होना होगा।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 05 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी और एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 06 फरवरी से 05 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें