इस दिन होगी परीक्षा
कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से चालू होगी और 21 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा हिंदी के पेपर से शुरू होगी और विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी और 25 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। यह परीक्षा भी एक ही पाली में बह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। एमपीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा हिंदी के पेपर से शुरू होगी और गणित के पेपर के साथ समाप्त होगी।
परीक्षा का समय
परीक्षा देने वाले छात्रों को सभी परीक्षा दिवसों पर सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। सभी दिनों में छात्रों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल के गेट सुबह 8.45 बजे बंद हो जाएंगे। उम्मीदवारों को उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 8:50 बजे और प्रश्न पत्र सुबह 8:55 बजे दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।