MP TET 2018: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) ने हाई स्कूल टीचर पात्रता परीक्षा 2018 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इससे पहले परीक्षण के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर थी, जिसकी समय सीमा अब बढ़ा दी गई है।
उम्मीदवार अब 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 6 अक्टूबर, 2018 तक बढ़ा दी गई है। अंतिम शुल्क जमा होने तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
साथ ही मिडिल स्कूल टीचर पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ये मौका जाने न दें।