फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP SET Answer Key 2024: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी; ऐसे करें तुरंत डाउनलोड

Wed, 25 Dec 2024 06:19 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP SET Answer Key 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
MP SET Answer Key 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP SET Answer Key 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (MP SET) की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने 12 विषयों के सेट ए, बी, सी और डी चारों सेटों की आंसर-की जारी की है। एमपी सेट परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर को हुआ था।

29 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई भी आपत्ति है तो उसे 29 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड से दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति के साथ प्रमाणित संदर्भ भी लगाने होंगे। इनमें पुस्तक का नाम, लेखक का नाम, संबंधित पेज अटैच करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिसंबर को हुई थी परीक्षा

एमपी सेट परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को एक सत्र में 12 संभागीय और जिला मुख्यालयों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, उज्जैन, सतना, खरगोन और रतलाम के परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा के लिए आयोग ने कुल 17 संभागीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी।

पेपर पैटर्न

एमपी सेट परीक्षा 20 विषयों में आयोजित की गई थी और इसमें दो पेपर थे। पहला प्रश्न पत्र (अनिवार्य) शिक्षण और अनुसंधान योग्यता पर सामान्य पेपर था और दूसरा प्रश्न पत्र (वैकल्पिक) चयनित विषय पर था। पहला पेपर में उम्मीदवारों को 1 घंटे में 100 प्रश्नों के उत्तर देने थे। वहीं दूसरा पेपर में 2 घंटे में अभ्यर्थियों को 200 सवालों के जवाब देने थे।

लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी से संबंधित होने पर 40% अंक और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) और विकलांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित श्रेणी के लिए 35% अंक प्राप्त करने होंगे।

MP SET Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध 'MP SET Answer Key 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की ज़रूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें