फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP PNST Admit Card: एमपी प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, कैसे करें डाउनलोड? जानें सभी स्टेप्स

Mon, 06 Jul 2026 11:18 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एमपी प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट 2026 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की सूचना तुरंत बोर्ड को दें।
 
विज्ञापन
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (MP PNST) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया है, ताकि वे परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकें।

किन जानकारियों की मदद से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी-
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्मतिथि
  • मां के नाम के पहले दो अक्षर
  • आधार कार्ड के अंतिम चार अंक

सभी विवरण सही भरने के बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जांचें?

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में सामान्यतः ये विवरण दिए होते हैं-
  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अपनी पसंद की भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) चुनें।
  • होमपेज पर "Test Admit Card – Pre-Nursing Selection Test (PNST) – 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • Search पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
 
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें। यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हो, तो अंतिम समय का इंतजार किए बिना तुरंत बोर्ड से संपर्क करें। साथ ही, भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी नए अपडेट के लिए नियमित रूप से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें