फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEET UG Counselling: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आज से करें पंजीकरण, 30 जुलाई को जारी होगी मेरिट सूची

Mon, 21 Jul 2025 01:45 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP NEET UG Counselling 2025: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश आज से एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP NEET UG Counselling 2025: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश आज से राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों द्वारा संचालित एमबीबीएस और बीडीएश कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमपी नीट यूडी काउंसलिंग के पहले दौर के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर इसके लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है।

विज्ञापन

MP NEET UG Merit List: 30 जुलाई को जारी होगी मेरिट सूची

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल 2025 के अनुसार, डीएमई 28 जुलाई को रिक्तियों को प्रकाशित करेगा और 29 जुलाई को उनके खिलाफ आपत्तियां आमंत्रित करेगा। अंतिम रिक्तियां 30 जुलाई को अपलोड की जाएंगी और उसी दिन राज्य मेरिट सूची जारी की जाएगी।

एमपी डोमिसाइल उम्मीदवार 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच विकल्प भर और लॉक कर सकेंगे। एमपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 6 अगस्त को घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एमबीबीएस-बीडीएस दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू; पढ़ें हर जरूरी डिटेल

डीएमई ने विकलांगता प्रमाणन केंद्रों की सूची अधिसूचित की है, जो स्नातक कार्यक्रमों में 5% दिव्यांग आरक्षण का लाभ उठाने के दावे के समर्थन में दिव्यांग उम्मीदवारों को एनएमसी मानदंडों के अनुसार विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करेंगे।

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

पंजीकरण के समय आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
  • नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड
  • आयु सत्यापन के लिए कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • किसी अन्य राज्य का निवासी न होने का दावा करने के लिए शपथ पत्र
  • मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र
विज्ञापन

ऐसे करें काउंसलिंग के लिए आवेदन

एमपी नीट काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के चरण नीचे दिए गए हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, “प्रोफाइल बनाएं” पर क्लिक करें और अपना नीट यूजी 2025 रोल नंबर और गुप्त कुंजी दर्ज करें।
  • प्रोफाइल बनाने के बाद, उम्मीदवार स्थिति ट्रैकर पर पंजीकरण फॉर्म पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करके पंजीकरण करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • पंजीकरण फॉर्म को सहेजें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें