फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEET UG 2025: एमपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी; 22 सितंबर को जारी होगा सीट आवंटन परिणाम

Mon, 15 Sep 2025 08:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP NEET UG 2025 Counselling:एमपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो चुका है। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 17 से 20 सितंबर तक होगी। सीट अलॉटमेंट 22 सितंबर को घोषित होगा। कॉलेज रिपोर्टिंग 23 से 29 सितंबर तक होगी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP NEET UG 2025: मध्य प्रदेश के डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME) ने आज NEET UG 2025 काउंसलिंग के राउंड 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार 17 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर चॉइस फिलिंग और लॉकिंग कर सकेंगे।

विज्ञापन


जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राउंड 2 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग और लॉकिंग करना अनिवार्य होगा। इसमें वे छात्र भी शामिल हैं जिन्हें राउंड 1 में सीट अलॉट हुई है और वे अपग्रेडेशन चाहते हैं।

बयान में कहा गया है, "कॉलेज लेवल पर एडमिशन के समय सभी उम्मीदवारों को अपग्रेडेशन (YES/NO) का विकल्प चुनना जरूरी है। उम्मीदवार 4 अक्तूबर 2025 रात 11:59 बजे तक अपने लॉगिन में जाकर अपग्रेडेशन विकल्प एडिट कर सकते हैं।"

विज्ञापन
Trending Videos

बची हुई सीटों का ब्यौरा 16 सितंबर को

नोटिस में यह भी बताया गया, "जो उम्मीदवार राउंड 2 में अपग्रेडेशन का विकल्प चुनेंगे लेकिन अपनी नई भरी हुई चॉइस को लॉक नहीं करेंगे, उन्हें राउंड 1 की कॉलेज में ही एडमिट माना जाएगा और वे मॉपअप राउंड में अपग्रेडेशन के लिए पात्र नहीं होंगे।"

राउंड 2 की बची हुई सीटों की सूची और संशोधित मेरिट लिस्ट 16 सितंबर को जारी की जाएगी। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा 17 से 20 सितंबर तक उपलब्ध होगी। सीट अलॉटमेंट का परिणाम 22 सितंबर 2025 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

MP NEET UG 2025: नोट करें पूरा शेड्यूल

 
  • बची हुई सीटों की सूची जारी: 16 सितंबर
  • संशोधित मेरिट लिस्ट और पात्र उम्मीदवारों की सूची: 16 सितंबर
  • नई चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 17 से 20 सितंबर
  • राउंड 2 सीट अलॉटमेंट परिणाम: 22 सितंबर
  • कॉलेज में रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 23 से 29 सितंबर (शाम 6 बजे तक)
  • MOP UP राउंड के लिए अपग्रेडेशन की इच्छा दर्ज करना: 23 सितंबर से 4 अक्तूबर
  • कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन रिज़ाइन और एडमिशन कैंसिलेशन: 23 सितंबर से 4 अक्तूबर (शाम 5 बजे तक)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें