माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) हर साल पत्रोपाधि पाठ्यक्रम डीएलएड की परीक्षा आयोजित करता है। जिसके लिए हर साल हजारों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। अभी हाल ही में सूचना मिली है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। बता दें कि इससे पहले उम्मीदवार 10 जून 2020 तक आवेदन कर सकते थे। लेकिन अब एक और मौका सामने आया है। अब उम्मीदवार 21 जून 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसके अनुसार, सत्र 2019-20 की डीएलएड के प्रथम/ द्वितीय वर्ष परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 25 मई 2020 से 21 जून तक भर सकते हैं।