फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राज्य में जारी हुआ कक्षा 12वीं परीक्षा का शेड्यूल, CBSE की योजना दे रही है दूसरा मौका

Fri, 27 Sep 2019 03:09 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

MP 12th exam 2019: सीबीएसई ऑन डिमांड योजना के तहत बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं सीबीएसई ऑन डिमांड योजना के तहत परीक्षा देंगे, वे परीक्षा का पूरा शेड्यूल देखने के लिए ऑफिशयल वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


ये टाइम टेबल मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (एमपीएसओएस) द्वारा जारी किया गया है। परीक्षाएं 2 दिसंबर से शुरू होंगी। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड साल में दो बार सीबीएसई ऑन डिमांड योजना की ये परीक्षा का आयोजन करता है। उम्मीदवार ध्यान दें कि ये परीक्षा पहली जून और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित होती है। इस वक्त बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए दिसंबर में होने वाली परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा की समय अवधि 2 बजे से 5.30 बजे तक है।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स ऐसे डाउनलोड करें अपना शेड्यूल- 
1. सबसे पहले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
2. उसके बाद होमपेज पर सीबीएसई ऑन डिमांड टाइम टेवल दिसंबर 2019 पर क्लिक करें। 
3. जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में नया टाइम टेबल खुल जाएगा। 
4. अब आप परीक्षा तिथियों की जानकारी लें सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में फिर निकली नौकरियां, 12वीं पास हैं तो जल्द करें आवेदन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें