फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: क्या 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों का सिलेबस होगा कम? अंतिम फैसला 10 नवंबर को

Sun, 08 Nov 2020 04:43 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 की दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन बोर्ड को अभी भी सिलेबस से संबंधित निर्णय लेना बाकी है।  प्रमुख सचिव ने मंडल अध्यक्ष के चार्ज में रहते हुए 30 फीसदी सिलेबस कटौती के लिए आदेश दिए थे। लेकिन बाद में मंडल अध्यक्ष ने उसे स्थगित कर दिया था। अब मंडल में 10 नवंबर को पाठ्यकम समिति की इस मामले को लेकर बैठक होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में कोविड-19 के प्रकोप के चलते अभी तक स्कूल नहीं खोले गए हैं। पहले 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने की अनुमति दी थी। लेकिन केवल 5 से 10 फीसदी छात्रों के अभिभावकों ने ही सहमित पत्र दिए थे। ऐसे में ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से 15 से 20 फीसदी ही सिलेबस पूरा हो पाया है। इससे पूर्व स्कूल शिक्षा विभाग ने कोर्स को कम करने के लिए पत्र लिखा था, जिसपर 10 नवंबर को फैसला होना है।

ये भी पढ़ें- SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीबीएसई बोर्ड ने जुलाई में ही 30 फीसदी सिलेबस कम करके पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दे दिए थे। लेकिन म.प्र बोर्ड में यह अब तक संभव नहीं हो पाया है। अब 10 नवंबर को मंडल की पाठ्यक्रम समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सिलेबस कटौती से संबंधित अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


ये भी पढ़ें- बस एक ऑनलाइन इंटरव्यू और करें ONGC में सरकारी नौकरी, सैलरी 75,000 तक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें