फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2026: परिणाम जारी होने से पहले कर लें ये चार तैयारियां, बिना परेशानी देख पाएंगे मार्कशीट

Wed, 15 Apr 2026 07:33 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी होने जा रहा है। इससे पहले छात्रों को कुछ जरूरी तैयारियां कर लेनी चाहिए, जैसे रिजल्ट वेबसाइट पर पंजीकरण करना, रिजल्ट लिंक बुकमार्क करना आदि। इससे आपको रिजल्ट चेक करने में कोई परेशानी नहीं होगी। यहां बताई गई चार तैयारियां आपको रिजल्ट देखने में होने वाली परेशानियों से बचा सकती हैं।

10वीं के छात्र बिना परेशानी रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...
12वीं के छात्र बिना परेशानी रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

 
विज्ञापन
MP Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश बोर्ड 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं (सभी स्ट्रीम्स) का रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में जरूरी है कि छात्र पहले से कुछ जरूरी तैयारियां पूरी कर लें, ताकि रिजल्ट देखने के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन



दसवीं के परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाकर रखें।

Trending Videos

1. पहले से तैयार रखें जरूरी डिटेल्स

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। अक्सर आखिरी समय में ये जानकारी ढूंढने में दिक्कत होती है, इसलिए बेहतर है कि छात्र अपना एडमिट कार्ड पहले से ही अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें: लैपटॉप या मोबाइल पर कैसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? समझ लें सभी स्टेप्स
 

2. अमर उजाला पर करें पंजीकरण

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे रिजल्ट जारी होते आप बिना किसी देरी और असविधा के नतीजे देख सकेंगे।
 

3. रिजल्ट लिंक को पहले से करें बुकमार्क

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है। इसलिए छात्र रिजल्ट पेज के डायरेक्ट लिंक को पहले से ही अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लें। इससे वे तेजी से रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे। रिजल्ट आपको यहां मिलेगा...
 

4. इंटरनेट और डिवाइस रखें तैयार

रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। धीमे नेटवर्क की वजह से रिजल्ट खुलने में परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले से नेटवर्क चेक करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: 10वीं-12वीं में पिछले साल लड़कियां रहीं अव्वल, जानें 2025 में कैसा था एमपी बोर्ड का रिजल्ट
विज्ञापन

इस बार जल्दी जारी हो रहा है रिजल्ट

गौरतलब है कि एमपी बोर्ड आमतौर पर मई में परिणाम जारी करता रहा है। पिछले वर्ष भी बोर्ड ने 6 मई 2025 को नतीजे जारी किए थे, लेकिन इस बार अप्रैल में ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। इससे छात्रों का इंतजार भी पहले खत्म हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें