फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 12 में 64.49 फीसदी विद्यार्थी हुए पास, जानें कैसा है हाई स्कूल का हाल

Wed, 24 Apr 2024 04:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board Result 2024 Out: मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज, कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिया हैं। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही दोनों कक्षाओं के टॉपर्स की लिस्ट, उत्तीर्ण प्रतिशत सहित अन्य विवरण भी साझा किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट नीचे बताए तरीके से देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
 
विज्ञापन
MP Board Result 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board Result 2024 Out: एमपी बोर्ड ने आज, 24 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड ने परिणाम जारी करने के साथ एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट https://result.amarujala.com के माध्यम से बिना किसी रुकावट के सबसे पहले अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

कैसा रहा रिजल्ट?

इस साल 10वीं की परीक्षा में 7,48,238 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और 12वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हायर सेकेंडरी (12वीं) में 64.49 फीसदी और हाई स्कूल में 58.10 फीसदी पास हुए हैं।

लड़कियों ने बाजी मारी

  • हायर सेकेंडरी में 68 फीसदी लड़कियां और 60 फीसदी लड़के पास हुए हैं। 
  • हाई स्कूल में 61 फीसदी लड़कियां और 54 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

हाई स्कूल में महज 58.10 फीसदी ही बच्चे पास हुए हैं। बोर्ड के लिए भी यह आंकड़ा आश्चर्य में डालने वाला है। बोर्ड ने कहा है कि इसका विश्लेषण किया जाएगा ताकि विभिन्न जिलों में अगली बार बच्चों के प्रदर्शन में सुधार आ सके।

अनुष्का अग्रवाल 10वीं की टॉपर

एमपी बोर्ड दसवीं क्लास में अनुष्का अग्रवाल ने दसवीं क्लास में टॉप किया है। अनुष्का के पिता, जय प्रकाश अग्रवाल नैनपुर जिला मंडला एमपी के निवासी हैं। अनुष्का ने 500/495 अंक हासिल किए हैं और मैथ्स और साइंस में 100 में से 100 नंबर प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

10वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 58.10% नियमित परीक्षार्थी तथा 13.26% स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे हैं। 54.35% नियमित छात्र एवं 61.88% नियमित छात्राएं परीक्षा में सफल हुई हैं। 

8,21,086 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें 3,05,067 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,69,863 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 2145 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 
इस प्रकार कुल 4,77,075 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं जिनका परीक्षाफल 58.10% रहा है। 1,15,839 परीक्षार्थियों ने पूरक की पात्रता प्राप्त की है। इस वर्ष भी पूर्व वर्ष अनुसार हाईस्कूल परीक्षा में दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता प्रदान की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें