MP Board 2019: मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं, 12वीं परीक्षा के परिणाम 15 मई को सुबह 11 बजे जारी करने की संभावना जताई है। छात्र अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in, mpresults.nic.in से देख सकेंगे।
आपको बता दें कि मार्च में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए लगभग 21 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 7.69 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए, जबकि कक्षा 10वीं परीक्षा में लगभग 11.48 लाख छात्र उपस्थित हुए। बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 10वीं परीक्षा 1 मार्च से शुरू हुई थी, कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च, 2019 से शुरू हुई थी। मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार 10वीं और 12वीं के नतीजे माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा 15 मई, 2019 को घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। अपने परीक्षा परिणाम को नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।