इस साल कैसा रहा कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट
इस साल कक्षा पांचवी में 92.20 फीसदी छात्र पास हुए है। जिसमें सरकारी स्कूल का 93.24 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 91.99 फीसदी रहा। वहीं मदरसों का परिणाम 76.83 फीसदी रहा।
स्कूल शिक्षा विभाग बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं-8वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कक्षा 8वीं में 90.02 फीसदी छात्र पास हुए है। जिसमें सरकारी स्कूल का 89.13 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 91.73 फीसदी रहा। वहीं मदरसों का परिणाम 67.72 फीसदी रहा।
इस साल कितने बच्चों ने दी परीक्षा?
दोनों कक्षाओं की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस प्रकार, कुल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे।