Madhya Pradesh Board of Secondary Education Academic Session: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएससी) ने आज यानि 7 सितंबर को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक ऑनलाइन मोड में शैक्षणिक सत्र शुरुआत करने की बात कही थी। एमपीबीएससी की ऑनलाइन कक्षाएं सोमवार से शुरू होनी थी, जो किसी कारणवश नहीं हो सकीं। दरअसल देर रात बोर्ड के सेक्रेटरी अनिल सुचारी ने जानकारी दी कि सुबह 7 बजे से 10 बजे तक होने वाली ऑनलाइन कक्षाएं अब नहीं होंगी।
मालूम हो कि मध्य प्रदेश बोर्ड 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में 35 लाख से भी ज्यादा विद्यार्थी भाग लेने वाले थे। इससे पहले रविवार शाम को मण्डल के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने बताया था कि सोमवार से कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के लिए ऑनलाइन कक्षा शुरू करने जा रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया था कि छात्र और शिक्षक एक मोबाईल एप माशिम पर पंजीकरण करने के बाद ही कक्षाओं का हिस्सा बन पाएंगे।
इसके अलावा हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में कुल 9.7 फीसदी ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट के उपभोक्ता हैं। जबकि शहरी इलाकों में 55.4 फीसदी इंटरनेट कनेक्शन है।