माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश ने हायर सेकेंडरी और हायर सेकण्डरी व्यवसायिक परीक्षा 2020 की बाकी बचे विषयों की परीक्षा (सामान्य एवं दिव्यांग छात्रों) के लिये परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इन परीक्षाओं का आयोजन 09 जून से 15 जून, 2020 तक किया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
कोरोना वायरस महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण शिक्षा मंडल द्वारा 20 मार्च से 31 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। मध्यप्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 02 मार्च और 03 मार्च, 2020 से चालू हुई थी। वहीं 21 मार्च से होने वाली परीक्षाओं को भी कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। साथ ही सभी कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य भी घरों से करने का निर्णय एमपी बोर्ड ने लिया था।
मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा के 02 विषयों और 12वीं के 04 से 05 विषयों की परीक्षाएं संपन्न नहीं हो पाई थी। लॉकडाउन के कारण मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल के अभ्यर्थियों को प्रमोट करने का आदेश दिया। वहीं इंटरमीडिएट की बची हुई परीक्षाओं को करने की घोषणा की थी।
इंटरमीडिएट के बचे शेष परीक्षाएं:
- बायोलॉजी
- अर्थशास्त्र
- हायर मैथेमेटिक्स
- राजनीतिशास्त्र
- भूगोल
- शारीरिक शिक्षा
- भूगोल
- बुक कीपिंग
- अकाउंटेंसी
अभ्यर्थी नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।